आंगनबाडी केन्द्र भवन निर्माण को आवंटित की भूमि
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत राजापुर नगर पंचायत के चार वार्डों में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समस्याएं सुनी गई। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की लाभप्रद योजनाओं की जानकारी देते हुए समस्याओं का निस्तारण किया है।
शासन के मंशानुसार जन समस्याओं के निस्तारण को सुशासन सप्ताह के तहत एसडीएम प्रमोद कुमार झां व ईओ बीएन कुशवाहा ने नगर पंचायत के वार्ड हनुमानगंज, धोबीगंज, केवटरहा, पश्चिम नाका, कारखाना में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान राजस्व, भूमि सम्बन्धी विवाद, साफ सफाई, विद्युत, पेयजल की लगभग डेढ सैकडा समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया गया। विकलांग, वृद्धा, विधवा पेंशन, आवास आदि के निस्तारण को समाज कल्याण विभाग, परियोजना अधिकारी डूडा को पत्र भेजा है। इसके बाद उप जिलाधिकारी ने बताया कि टीम से जाँच कराने के बाद ही पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। कारखाना मोहल्ले में
समस्याएं सुनते एसडीएम। |
आंगनबाडी केन्द्र न होने पर जिलाधिकारी के आदेशानुसार दो बीघे बंजर भूमि का आवंटन भवन निर्माण के लिए किया है। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 572 का निरीक्षण किया है। जिसमें खतौनी के आधार पर नजूल में दर्ज है। नजूल की भूमि स्टेट व जिलाधिकारी को सम्पूर्ण अधिकार प्रदत्त होता है। इसी भूमि में पूर्व में नौ पट्टे किए गए हैं जो मालिकाना हक के रूप में आबाद हैं। सुशासन सप्ताह में राजापुर कस्बे के 12 वार्डों में कैम्प लगाकर जन समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार संजय सिंह, राजस्व निरीक्षक जितेंद्र सिंह, सदर लेखपाल प्रदीप तिवारी, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष अशोक द्विवेदी, शंकरदयाल जायसवाल, राजेश केशरवानी, सुरेश जायसवाल, सभासद अशोक सोनकर, राजेश श्रीवास्तव, दुर्गेश द्विवेदी, प्रवीण सोनकर, उमेश सोनकर सहित नगर पंचायत कर्मचारी अमित सोनी, राहुल चौरसिया आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment