मोदी व योगी सरकार ने जनता को ठगा, सबक सिखाएगा वोटर
सपा के बूथ स्तरीय सम्मेलन में बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब
फतेहपुर, शमशाद खान । खागा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन विजयीपुर चौराहे में आयोजित किया गया। जिसमें राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश के लोगां को जहां तीन सौ यूनिट फ्री बिजली मिलेगी वहीं अन्य लाभकारी योजनाएं भी शुरू की जाएंगी। मोदी व योगी सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। आगामी 2022 के चुनाव में बीजेपी को यहां का वोटर सबक सिखाने का काम करेगा। बारिश के बीच सम्मेलन में जनसैलाब उमड़ने से सपाई गदगद रहे।
बूथ स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव। |
सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने की। नगर अध्यक्ष कलीम शेख ने मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद समेत सभी सपाईयों का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। किशनपुर नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर एवं राज्यसभा सांसद को हल देकर सम्मानित किया। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि अब समय बेहद कम है। सभी कार्यकर्ता गिले-शिकवे दूर करके चुनाव के लिए कमर कस लें। गांव-गांव, गली-गली जाकर सपा की नीतियों को गिनाने का काम करें। जिससे आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का दोबारा मुख्यमंत्री बनाया जा सके। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सपा सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। उन्होने विधानसभा क्षेत्र की जनता का आहवान किया कि प्रदेश को विकास की ओर ले जाने के लिए सपा प्रत्याशी को जिताएं। संचालन विधानसभा अध्यक्ष मतीन अहमद ने किया। इस मौके पर जिला महासचिव डीजी कुशवाहा, जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह, संगीता राज पासी, सुनील कोरी, श्याम लाल पासी, रामतीरथ परमहंस, बुद्धूलाल पासी, बाबूलाल सरोज, नितिन यादव, मतेश चंद्र सोनकर, तौफीक अहमद, डॉ. अफसर अली, अंशु यादव, समरेंद्र चौधरी, हसन इकबाल, विष्णु दयाल पाल, आफताब आलम, शाहरुख खान, प्रशांत भोजवाल, नूरजहां बानो भी मौजूद रहीं।
No comments:
Post a Comment