फतेहपुर, शमशाद खान । उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का ऐरायां व असोथर विकास खंड का अधिवेशन/चुनाव कराया गया। ऐरायां में चौथी बार शिवचरन व असोथर में समी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते हुए पद एवं
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते अध्यक्ष। |
गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष बाबूलाल पाल व जिला महामंत्री प्रवेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण हर हाल में कराया जाएगा। मांगों को लेकर संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। इस मौके पर तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment