चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मंडी शुल्क समाप्ति को लेकर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री संबोधित मांग पत्र सौपा है। कहा कि मंडी शुल्क खत्म करने के लिए आंदोलन किया जा रहा था। पांच जून 2020 को पीएम मोदी ने देश की मंडियो का कर पूर्णतया समाप्त कर दिया था। जिससे राहत मिली थी। कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद प्रदेश में मंडी शुल्क की पुरानी व्यवस्था लागू कर दी गई। जिससे गल्ला व्यापारियों में
ज्ञापन सौपते गल्ला व्यापारी। |
रोष है। जबकि कई राज्यों में मंडी शुल्क नहीं है। उद्योगों में दूट है। मडी के अंदर कार्य करने वाले व्यापारियों को लाइसेंस जारी कर यूजर चार्ज व अन्य किसी माध्यम से शुल्क लगाया जाए। मंडी की दुकानो को फ्री होल्ड रजिस्ट्री करा दी जाए। जिससे सरकार को खर्च भार नहीं पड़ेगा। राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी और देश के व्यापारी प्रगति कर सकेंगें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी, पंकज अग्रवाल, ओमप्रकाश साहू, सुभाषचन्द्र अग्रवाल, दिलीप केसरवानी, महेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment