फतेहपुर, शमशाद खान । संत जॉन्स स्कूल में क्रिसमस डे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सेंटा क्लॉस ने आकर बच्चों को उपहार बांटे। झोले से निकले तोहफे पाकर बच्चे निहाल हो उठे। उपस्थित बच्चों को प्रभु यीशु के जीवन-दर्शन से भी अवगत कराया गया। बच्चों ने क्याराल सिंगिंग व स्टार मेकिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया।
प्रेम शांति और एकता का पैगाम देने वाले प्रभु यीशु के जन्म उत्सव की याद में क्रिसमस डे मनाया गया। जिस तरह प्रभु के जन्म का संदेश गडरियों को मिला था और वह नाच उठे थे। बिल्कुल उसी तरह बच्चे भी नाच गाकर खुशियों का संदेश दे रहे थे। क्रिसमस कैरल गाते ही पूरा कैंपस उल्लास और उत्साह की चरम सीमा पर जा पहुंचा। फादर
संत जॉन्स स्कूल में क्रिसमस डे का पर्व मनाते बच्चे व शिक्षक। |
जॉर्ज ने बताया कि क्रिसमस प्यार का त्यौहार है। जो ईश्वर ने हम सब को दर्शाने के लिए अपने इकलौते पुत्र को इस धरती पर भेजा। प्रभु यीशु बालक के रूप में एक गौशाला में जन्म लेकर पले बढ़े और प्यार बांटा। कार्यक्रम में बच्चों ने क्याराल सिंगिंग व स्टार मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पहला दूसरा और तीसरा पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया गया। नन्हे-मुन्ने भी नृत्य नाटिका के जरिए अपनी छाप छोड़ी। संदेश दिया कि यदि इस क्रिसमस में आप किसी के चेहरे पर मुस्कान, मन में शांति और आपस में भाईचारा का माहौल दे सकते हो तो यह क्रिसमस सार्थक साबित होगा।
No comments:
Post a Comment