चारों विधानसभाओं में निकाली गई अटल संकल्प यात्रा
बांदा, के एस दुबे । पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता की अगुवाई में चारों विधानसभाओं में अटल संकल्प युवा यात्रा बाइक रैली निकाली गई। अटल संकल्प युवा यात्रा में 2022 के विधानसभा चुनाव में युवाओं ने अबकी बार 350 के पार का उद्घोष पूरे विश्वास के साथ किया। अटल संकल्प युवा यात्रा में तिंदवारी विधानसभा में यात्रा के संयोजक विवेक त्रिपाठी महामंत्री संदीप द्विवेदी विधानसभा के अंतर्गत सभी मंडल अध्यक्ष हिमांशु सिंह, सत्यदेव सिंह, राहुल अवस्थी, चंद्रदेव तिवारी व मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। तिंदवारी विधानसभा में महोखर गांव से भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।
अटल संकल्प युवा यात्रा निकालते भाजपाई |
सदर विधानसभा की यात्रा में बांदा चित्रकूट सांसद आरके पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की उपस्थिति रही। यात्रा में यात्रा के संयोजक शशांक सिंह परमार विधानसभा के अंतर्गत सभी मंडल अध्यक्ष यशराज गुप्ता, राहुल द्विवेदी भाऊ, सत्येंद्र प्रताप लोधी, रणवीर सिंह व सभी मंडलों के पदाधिकारी, जिला मंत्री योगेश तिवारी, सूरज दिनकर, अनिल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी आशीष सिंह पटेल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नंदलाल कुशवाहा, आदि सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बबेरू विधानसभा में यात्रा के संयोजक इंद्रेश द्विवेदी विधानसभा के अंतर्गत सभी मंडलों के अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह चंदेल, संजय सिंह व मंडलों के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बबेरू विधानसभा में यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। बबेरू विधानसभा में यात्रा में विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, भाजपा के जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, अजय पटेल आदि वरिष्ठ उपस्थित रहे। नरैनी विधानसभा में यात्रा के संयोजक नवनीत गुप्ता विधानसभा के अंतर्गत सभी मंडलों के अध्यक्ष आदित्य चतुर्वेदी, शशांक लखेरा, धीरज गुप्ता, आयुष शुक्ला युवा मंडलों के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। नरैनी विधानसभा में यात्रा की शुरुआत विधायक राजकरण कबीर ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर की। यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, राकेश मिश्रा (पूर्व जिला महामंत्री भाजपा) व ओममणि वर्मा आदि वरिष्ठ उपस्थित रहे। सभी विधानसभा में यात्रा का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र में पुष्पांजलि करके हवाई यात्रा का समापन नुक्कड़ सभा करके किया गया। आखिर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।
No comments:
Post a Comment