पूर्व पीएम चौ. चरण सिंह के जन्मदिवस पर हुआ कार्यक्रम
प्रदर्शनी लगा किसानों को दी गई जानकारी
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस के उपलक्ष्य में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन मंदाकिनी गेस्ट हाउस कालूपुर में किया गया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने मां सरस्वती व चौ. चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण, फीता काटकर किया।
जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि पूर्व पीएम स्व चौ. चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। प्रदेश में आजादी के बाद कैबिनेट मंत्री रहे। उनके पास कृषि, राजस्व जैसे विभाग थे। उन्होंने कृषि में सुधार के साथ भूमि सुधार पर भी कार्य किया। कृषि के कानून लागू कर पैमाइश कराकर खसरा खतौनी स्पष्ट कराए। उन्होंने राजस्व विभाग में भी
संबोधित करते डीएम। |
आमूलचूल परिवर्तन किया और पारदर्शिता लाने की व्यवस्था लागू की। चकबंदी के माध्यम से प्रत्येक राजस्व ग्राम में पैमाइश हो जाए इसकी भी व्यवस्था उन्होंने की। ताकि किसानों को खेत तक जाने में समस्या न हो। सन 62 से चकबंदी की प्रथम प्रक्रिया चालू हुई। सन 82 में द्वितीय चकबंदी शुरू हुई ।अब बहुत आगे निकल चुके हैं। कंप्यूटराइज्ड सिस्टम हो गया है। किसान अपनी जमीन के अभिलेख अपने मोबाइल फोन से देख सकते हैं। डीएम ने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के क्षेत्र में पर्यावरण के अनुकूल रहे ऐसा सिस्टम अपनाएं। कहा कि ड्रिप इरिगेशन स्प्रिंकलर सिस्टम का प्रयोग करें। उद्यानीकरण को भी बढ़ावा दिया जाए। शासन स्तर से कृषकों के आय दोगुनी करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में योजनाएं लागू की है। जिसका लाभ लें। जनपद में उर्वरक की उपलब्धता में कमी नहीं है। कृषि विभाग किसानों को खाद बीज देने के लिए सदैव तत्पर है। शासन स्तर से भी किसानों को प्रमोट किया जा रहा है। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई है। अवलोकन कर वैज्ञानिक तरीके से खेती करें। उप निदेशक कृषि राजेश कुमार दुबे ने जिलाधिकारी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। गोष्ठी में विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों, वैज्ञानिकों ने किसानों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, एफपीओ आदि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले 31 किसानों को प्रशस्ति पत्र, शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने किया। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी डा. बलदेव प्रसाद, भूमि संरक्षण अधिकारी बाल गोविंद यादव, हरीराज सिंह, उप कृषि प्रसार अधिकारी विमलेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, किसान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment