फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव को फतह करने के लिए समाजवादी पार्टी ऐड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। शनिवार को लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बिंदकी नगर में मिशन 2022 विजय साइकिल रैली निकाली। रैली में शामिल सपाईयों ने समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। कई जगह सभा करके लोगों को सपा की नीतियां भी गिनाईं।
बिंदकी नगर में साइकिल रैली निकाले लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता। |
लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो. आजम खान के नेतृत्व में मिशन 2022 विजय साइकिल रैली निकली। रैली ने विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया और लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष श्री खान ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में तमाम विकास परक योजनाएं संचालित की गई थीं। जिससे सभी वर्गों को लाभ मिला। उन्होने कहा कि कन्या विद्या धन, लैपटाप वितरण करके सपा सरकार ने लाभ पहुंचाया था। 108 एंबुलेंस संचालित करके मरीजों को लाभ पहुंचाया। कई योजनाएं धरातल पर थी लेकिन भाजपा सरकार आने पर योजनाओं को बंद करा दिया गया। उन्होने कहा कि पुनः सरकार बनने पर सभी योजनाएं संचालित होंगी। उन्होने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान भी किया है। उन्होने लोगों का आहवान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों को जिताकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। इस मौके पर पूर्व सांसद डा. अशोक पटेल, नगर अध्यक्ष सदर मो. चांद, अकील अहमद, लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष बिंदकी परवेज खान, पूर्व नगर अध्यक्ष इरफान, विधानसभा अध्यक्ष जहानाबाद योगेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी जितेंद्र सोनकर, वकील शाह सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment