प्रदेश सचिव का सपाईयो ने किया स्वागत
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश में वैश्य समाज को जोड़ने व जन जागरण के लिए प्रदेश सचिव महेश गुप्ता के जनपद आगमन पर जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ बार्डर पर जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश सचिव ने मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में कहा कि वैश्य समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। अंग्रेजो की गुलामी से आजादी दिलाने में योगदान था। महात्मा गांधी के साथ मिलकर कार्य किया है। डा राममनोहर लोहिया ने लोकतंत्र को पुष्पित कर फल्लवित करने का काम किया है। भाजपा संविधान को खतम करने का काम कर रही है। जनविरोधी नीतियों के चलते सबसे ज्यादा वैश्य समाज प्रभावित हुआ है। नोटबंदी, जीएसटी से प्रताड़ित
प्रदेश सचिव का स्वागत करते सपाई। |
हुए, व्यापार चौपट हो गया। समाज 2022 के विस चुनाव में अखिलेश की ओर देख रहा है। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से उद्योग बरबाद है। मंहगाई चरम पर है। आमजन परेशान है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सिर्फ बातो से बिजली, सड़के, अस्पताल बना रही है। चुनाव नजदीक है तो प्रदेश की आवाम को गुमराह करने की कोशिश जारी है। इस मौके पर मो गुलाब खां, सुभाष पटेल, हिमांशू गुप्ता, अन्नू गुप्ता, अभिनव गुप्ता, सियाराम गुप्ता, अनुज निगम, नवल पटेल, नरेन्द्र यादव, मो सलीम, मो रेहान, उमाकांत यादव, रामचन्द्र वर्मा, आशुतोष अग्रहरि, रामसनेही खंगार, राधेश्याम निषाद, शिवपूजन पटेल, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव फराज खान ने किया।
No comments:
Post a Comment