चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब ने संपूर्ण जीवन गरीब, दलित, वंचित, शोषित लोगों के जीवन में प्रकाश भरने का कार्य किया। भारत के मानवता का उत्थान, समाज की कुरूतियों को समाप्त करना उनके प्रमुख उद्देश्य थे। भारत के संविधान शिल्पी ने देश के लिए जीवन समर्पित कर दिया। अधूरे सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिशन मानकर कार्य प्रारंभ किया है। केंद्र सरकार की गरीब कल्याणकारी
![]() |
जयंती मनाते भाजपाई। |
योजनाओं से भारत का दलित, शोषित और वंचित व्यक्ति लगातार उन्नति के पथ पर बढ़ रहा है। नगर अध्यक्ष श्याम गुप्ता ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत डॉ भीमराव अंबेडकर को भारतरत्न से नवाजा गया। इस मौके पर जिला महामंत्री आलोक पांडेय, अश्वनी अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल, सुशील द्विवेदी, दुर्गेश द्विवेदी, कुलदीप साहू आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment