घने जंगलो में बसे कोल आदिवासियों में भय
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जंगल में आग सुलगने का सिलसिला नहीं थम रहा। चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन से मानिकपुर और सतना रूट के लगभग सौ किमी दायरे के बीच बने रेलवे स्टेशन बहिलपुरवा से लेकर ओहन, पनहाई सतना के बांसापहाडी, टिकरिया के आसपास आग फैलने से ट्रेन कासन पर गुजर रही है। आसपास जंगलो में गुरुवार को भी आग सुलगती रही। जिसमें ओहन व बहिलपुरवा के जंगलो मे आग की लपटे भी दिखाई दी है। आग की घटना से जंगलो के पास की बस्ती के निवासी परेशान हैं। मानिकपुर रेलवे स्टेशन के आसपास ओहन, टिकरा, मारकुंडी हैं। यहां से गुजरने वाली रेलवे ट्रैक पहाडों के बीच से गुजरती है। इन जंगलो में कई स्थानों पर आग सुलग रही है। पहाड़ों के ऊपर आग लगी है। जहां फायर बिग्रेड सहित पुलिस वाहन भी नहीं जा सकते। कुछ ही दूरी पर रेलवे ट्रैक है। रेलवे स्टेशनों के पास तो आग नहीं पहुंची, लेकिन जंगल धधकते रहे। बहिलपुरवा गांव के कोल आदिवासियों ने बताया कि आग लगने की घटनाएं जब से शुरू हुई है तब से थमने का नाम नहीं ले रही। इस वर्ष कुछ अधिक घटनाएं हो रही है। फायर विभाग के प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि जंगल में आए दिन आग की घटनाएं हो रही है। ऐसे स्थानों पर आग लग रही है जहां पहुंचना मुश्किल होता है।
पहाड में लगी आग।
आग से जली अरहर, सरसो, चना की फसल
चित्रकूट। भरतकूप थाना अंतर्गत हरिहर के मजरा शिवराजपुर में शार्ट शर्किट से खलिहान में रखी फसल जल गई। बताया गया कि राजाभइया पुत्र शिवनाथ, भाऊराम पुत्र कमलेश, छोटेलाल पुत्र शिवपाल की अरहर, सरसो, चना की फसल रखी थी। अचानक विद्युत शार्ट शर्किट से आग लग गई। जिससे पूरी फसल नष्ट हो गई। जानकारी होने पर अकबरपुर की प्रत्याशी सुमन देवी पत्नी नत्थू यादव ने फायर बिग्रेड को फोन पर जानकारी दी। तब कहीं आग पर काबू मिला। उन्होंने पीड़ितो को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
No comments:
Post a Comment