चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। चैत्र मास की नवदुर्गा के प्रथम दिन देवी मंदिरों में जलाभिषेक को श्रद्धालु पहुंचे। विधिविधान से पूजन अर्चन कर देवी मां की आराधना की। मंगलवार को शहर के झारखंडी माता, काली देवी मंदिर, बंधोइन मंदिर, असावर माता मंदिर समेत जिले के विभिन्न सिद्धपीठ मंदिरों में भक्तों का सवेरे से घंटों की गूंज सुनाई
![]() |
देवी मां को जल स्नान करातीं महिलाएं। |
दी। कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों में हुजूम नहीं रहा। सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस तैनात रही। प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। लोगों ने व्रत रख विधिविधान से घरों में कलश स्थापना किया।
No comments:
Post a Comment