फतेहपुर, शमशाद खान । जिला पंचायत चुनाव में कोई भी पार्टी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। सभी प्रमुख दलों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों का चयन शुरू कर दिया गया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने भी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी कर दी है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में पार्टी जी-जान से मेहनत करेगी।
यह जानकारी देते हुए प्रसपा जिलाध्यक्ष रामशरण यादव ने बताया कि प्रसपा ने जिला पंचायत सदस्य पद पर अपने प्रत्याशियों को उतारने का फैसला लिया है। जिसके तहत प्रथम सूची जारी कर दी गयी है। उन्होने बताया कि वार्ड नं0
6 छेऊंका हुसैनगंज से विकास कुमार पासी, वार्ड नं0 15 अभयपुर से राकेश यादव, वार्ड नं0 17 सुजावलपुर से दिनेश कुमार यादव, वार्ड नं0 21 डिघरूवा से अनुसूइया देवी पत्नी शिव सिंह यादव, वार्ड नं0 23 सिजौली से माधुरी यादव पत्नी वीरेन्द्र यादव, वार्ड नं0 24 मण्डरांव से लक्ष्मी देवी यादव पत्नी नयन सिंह यादव, वार्ड नं0 25 महना से संदीप यादव, वार्ड नं0 26 अयाह से लाला पाल, वार्ड नं0 27 शाह से आशा देवी गिहार पत्नी गोवर्धन गिहार, वार्ड नं0 28 ललौली से रामाश्री पाल पत्नी नन्द किशोर पाल, वार्ड नं0 29 साखा से श्रद्धा साहू पत्नी महेश चन्द्र साहू, वार्ड नं0 31 असोथर भोला कुमार पाल, वार्ड नं0 32 खेसहन से रघुराज पाल व वार्ड नं0 33 रमवां पंथुवा से अमरजीत सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव में जीत दिलाये जाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी-जान से मेहनत करेंगे। जिससे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के हाथों को मजबूत बनाया जा सके।
No comments:
Post a Comment