चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देशन में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं उपचार को नगर पालिका व मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हॉटस्पॉट क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजेशन कराया है। जिसमें संपूर्ण कचहरी, न्यायालय, वकीलों के बस्ते, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, डाक बंगला, वृद्धावस्था आश्रम, आर्यवर्त बैंक पुरानी बाजार कर्वी, अमानपुर, कपसेठी,
![]() |
सैनिटाइज करते कर्मी। |
गोबरिया, अहमदगंज, चितरा गोकुलपुर, गांधीगंज, शोभा सिंह का पुरवा, इलाहाबाद रोड, एसडीएम कॉलोनी, पुराना मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, एलआईसी के पास, बेड़ी पुलिया, सिंचाई कॉलोनी, राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना भरतकूप, एनआईसी कलेक्ट्रेट आदि विभिन्न स्थानों पर सेनेटाइजेशन किया गया।
No comments:
Post a Comment