संस्थापक की मनाई गई पुण्यतिथि
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। नगर के एसडीएम कालोनी स्थित डाॅ भाभा काॅन्वेन्ट स्कूल में भारतीय साहित्यिक संस्थान के संस्थापक स्व डॉ देशराज पांडेय की 13वीं पुण्यतिथि ‘पुष्पांजलि‘ कार्यक्रम के रूप में मनाई गई। इस उपलक्ष्य पर काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कवि एवं संस्था के संरक्षक डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह भ्रमर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा एवं स्व देशराज पाण्डेय की प्रतिमा में दीप प्रजज्वलन, माल्यार्पण किया। इसके पश्चात डाॅ भाभा काॅवेन्ट स्कूल के संगीत शिक्षक वैभव जेजुल्कर ने माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन कवि मनीष गर्ग ने किया। काव्य पाठ की श्रंखला में सबसे पहले नन्हीं कवियित्री प्रियांशी सिंह पल्लवी ने अपनी रचना मैं भी उस उपवन की कलिका, नित जिसमें शब्द पुष्प खिलते, उस महामना से अभिचिंतित, आशीष भरे संबल मिलते सुनाकर जादू बिखेर दिया। युवा कवि जय अवस्थी ने लगती न फटकार हमें, तो बलशाली कौन करता, पिता है तो रंग है जीवन में खुशियों के वर्ना होली को होली दीवाली को दीवाली कौन करता है सुनाकर श्रोताओं की खूब तालियाँ बटोरी। कवि अम्बिका मिश्र प्रखर ने आहों के अंबार खड़े हैं, देखो तपती राहों में और
![]() |
प्रस्तुति देते कवि। |
चांदनी नाच रही चंदानी बाहों, कवि मनीष गर्ग नेे अपनी रचना ऋणी रहेंगे उनके भगीरथी प्रयास, शत प्रणाम शत शत वंदन उनके सन्यासी जीवन में प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। कवियत्री शशि यादव मंजरी ने भगवान राम की भक्ति पर आधारित रचना राम सा धैर्य होना कठिन है बहुत, राम भक्ति मिले यह कठिन है बहुत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्ति के रंग में रंग दिया। हास्य कवि शिवपूजन सिंह सुमन ने अपनी हास्य रचना ‘‘तुम हो सबके कृपानिधान, विनती सुन लो हे भगवान, हमें परधान बनावा अबकी प्रस्तुत किया। इसी क्रम में कवि जितेंद्र कुमार नामदेव, कवि गुरु प्रसाद, गणेश मिश्र, डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह भ्रमर, प्रेमचंद्र यादव ने भी प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर भारतीय वायुसेना के पूर्व सैनिक एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल तिवारी ने श्रीलंका के समय के अनुभव साझा किये। संस्था के महासचिव डाॅ मनोज द्विवेदी ने बताया कि प्रख्यात कवि एवं गीतकार गोपालदास नीरज, डॉ. देशराज पाण्डेय के निवेदन पर कर्वी पधारे थे और नीरज निशा कार्यक्रम संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमे कर्वी ‘सब डिवीजन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रोहित नन्दन देर रात्रि तक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, सुधाकर राव, विनीता पाण्डेय, दिव्या पाण्डेय, डाॅ वैभव द्विवेदी, गौरव द्विवेदी, विमल कुमार यादव, नीरज यादव, अरविन्द यादव, प्रेमचन्द्र, बुद्धविलास यादव, शिवसरन, अखिलेश कुमार, कौशल यादव आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment