चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने निर्माणाधीन शहीद पार्क का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए आज गुरुवार को चैरीचैरा शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया जाना है। जिसमें जो शासन से निर्देश दिए गए हैं उसीके अनुसार सुनिश्चित कराएं। जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है उसीके अनुसार कार्यक्रम कराएं। उन्होंने मंच, सफाई, प्रभातफेरी, प्रकाश,
![]() |
निरीक्षण करते डीएम। |
सजावट आदि की जानकारी की। अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि प्रभातफेरी के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था समुचित रूप से कराई जाए। ताकी बच्चों को प्रभात फेरी के दौरान कोई समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, उप जिलाधिकारी कर्वी राम प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र मोहन मिश्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment