सोमवार से हुआ रामकथा का शुभारंभ
कमासिन, के एस दुबे । कस्बे में श्रीराम कथा सेवा समिति द्वारा आयोजित रामकथा कार्यक्रम का सोमवार से शुभारंभ हो गया। श्रीराम कथा का शुभारंभ झांसी एवं चित्रकूट से पधारी बाल व्यास द्वारा कथा कहते हुए महादेव बाणी का विस्तार से वर्णन किया गया। इसके बाद रामचरितमानस कथा पर प्रकाश डाला गया।
कस्बे मे स्व. सत्यदेव यादव के हाते में 16 वर्षों से आयोजित संगीतमयी राम कथा प्रवचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।राम कथा प्रारंभ करती झांसी से पधारी बाल व्यास सुश्री संस्कृति दीदी एवं साथ में चित्रकूट से सुश्री सुमन देवी के द्वारा कथा प्रारंभ की गई। जिसमें उन्होंने सत्संग के विषय में मानव को मानव की सेवा से लाभ पर प्रकाश डालते हुए लोगों के सामने कई उदाहरण स्वरूप प्रकरण प्रस्तुत किए। इसके बाद अयोध्या से पधारे परम
![]() |
कथा सुनातीं बाल व्यास संस्कृति दीदी |
विद्वान संत शिरोमणि कथा व्यास मनीषानंद महाराज के द्वारा कथा को आगे बढ़ाते हुए महादेव वाणी के विषय में विस्तार से चर्चा की। कस्बे में रामचरितमानस कथा लगभग 16 वर्षों से अनवरत रामकथा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी सोमवार से चालू हुई राम कथा का समापन 9 फरवरी को संपन्न होगा। कथा आयोजक जेपी मिश्रा एवं राजा बडगैया ने बताया कि कथा का आयोजन से रामचरितमानस के कथा वर्णन के श्रवण से लोगों को सुशिक्षित संस्कार, संस्कृति, तथा ज्ञान एवं सामाजिकता का बोध होता है। श्री राम कथा सामाजिक मनुष्यों को भगवान के प्रति आस्था, निष्ठा, विश्वास से जोड़ने का काम करती है। लोगों की मनोवृति में बदलाव होता है। साथ ही कथा श्रवण से पापों का नाश होता है।
No comments:
Post a Comment