बिल को वापस लेने व पेट्रोल-डीजल के दाम घटाये जाने की उठायी आवाज
संघर्ष में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पार्टी: अखिलेश
फतेहपुर, शमशाद खान । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशन में गुरूवार को जिले के कांग्रेसियों ने तीनों किसान विरोधी काले कानूनों व पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर तीन किलोमीटर तक पद यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेसियों ने तीनों बिलों को वापस लिये जाने के साथ ही पेट्रोल व डीजल के दामों को कम किये जाने की मांग उठायी। जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि संघर्ष में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी खड़ी है।
![]() |
पद यात्रा में शामिल कांग्रेसी। |
कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे जय जवान जय किसान अभियान के तहत तीनों किसान विरोधी काले कानूनों को लेकर तीन किलोमीटर की पदयात्रा का आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया। पद यात्रा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से पत्थरकटा चैराहा होते हुए पटेल नगर होकर कलक्ट्रेट पहुंची। पद यात्रा में जिलाध्यक्ष समेत महिला कांग्रेस व अन्य फ्रंटल संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में शरीक दो सैकड़ा कांग्रेस जनों ने किसान बिल को वापस लेने के अलावा पेट्रोल-डीजल के दाम काम करने को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में महिला जिलाध्यक्ष ने पुरजोर भागीदारी कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बाद में जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि किसानों के संघर्ष में कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है और आगे भी चलती रहेगी। प्रियंका गांधी ने जो बीड़ा उठाया है। उसी का अनुकरण करते हुए जब तक किसान बिल वापस नहीं होते तब तक हर कांग्रेसी संघर्ष करता रहेगा। सरकार को यह बिल वापस लेने होंगे। इस मौके पर प्रभारी सदाशिव यादव, शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, हेमलता पटेल, वीके शुक्ला, राम शंकर शुक्ला, राजीव लोचन निषाद, शिवाकांत तिवारी, एमएल श्रीनिवासन, मनोज घायल, धर्मेंद्र तिवारी, अतुल पासवान, अनुराग नारायण मिश्रा, बबलू कालिया, उदित अवस्थी, पंकज गौतम, विवेक मिश्रा, निकित द्विवेदी, आकाश शुक्ला, अभिषेक कश्यप, अशोक दुबे, विकास मिश्रा, राधा देवी, वीरेंद्र गुप्ता, डॉक्टर रामचरण, मोहम्मद आलम आदि तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment