प्रशासन की सतर्कता से रेल रोकने का प्रयास विफल
हिरासत में लिए गए भाकियू पदाधिकारी
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। तीन कृषि बिल के विरोध में किसान संगठन, कांग्रेस पार्टी व सपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाकियू के रेल रोको आंदोलन के चलते प्रशासन सतर्क रहा। जिसके चलते कार्यकर्ता रेल नहीं रोक सके। पुलिस ने भाकियू पदाधिकारियों को हिरासत में लिया है।
गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल की अगुवाई में किसानों ने मुख्यालय स्थित धतुरहा चैराहा के समीप धर्मशाला में एकत्र होकर रेल रोकने की रणनीति बना रहे थे। तभी सदर एसडीएम पुलिस बल के साथ पहुंचे। रेल रोकने से मना किया। लगातार मानमनौव्वल करते रहे। किसानों ने जुलूस की शक्ल में ट्राफिक चैराहा होते हुए स्टेशन की ओर बढ़े तो पुलिस ने रोक दिया। इस पर किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसानों को हिरासत में लेते हुए पुलिस लाइन ले गई।
गिरफ्तारी देते किसान नेता।
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर प्रदर्शन
चित्रकूट। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क कनिष्क पांडेय के निर्देश पर पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों के विरोध में जिलाध्यक्ष विपिन पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि जिस प्रकार भाजपा सरकार डीजल पेट्रोल के दाम आए दिन बढ़ा रही है उससे गरीब जनता परेशान हैं। बेरोजगार नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है और मोदी सरकार रोजगार देने के बजाय रोजगार छीनने का काम कर रही है। महंगाई चरम पर है। जिससे किसान दम तोड़ रहा है। किसान बेरोजगार शोषित मजदूरों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। संगठन प्रभारी विजयमणि त्रिपाठी ने कहा की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। इनकी करनी और कथनी में बड़ा अंतर है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के शिवा द्विवेदी, शिव शंकर पांडेय, ऋषभ पांडेय, नीरज शुक्ला, अंशु पांडेय, शुभम शुक्ला, धर्मेंद्र पांडेय, लतीफ खान, प्रकाश निषाद, रवि, अनुज, सोनू शुक्ला, जितेन्द्र सोनकर, शिव गुलाम वर्मा, राकेश वर्मा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment