चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एकात्म मानववाद के प्रणेता भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे की अध्यक्षयता मे मनाई गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अशोक जाटव ने कहा कि पं दीनदयाल का जीवन जन्म से ही सघर्ष का रहा हैं। बचपन से ही माता-पिता का साया उठने के बाद जीवन पर्यन्त उन्होंने सर्घष किया और भारतीय जनसघ की स्थापना की। हमेशा गरीबो के हक की लडाई लडते रहे। जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने कहा कि पंडित दीनदयाल
![]() |
पुण्यतिथि मनाते भाजपाई। |
आजीवन सर्घष करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा पर काम किया। उनका मानना था कि जब तक पंक्ति मे खडा अंतिम व्यक्ति का विकास नही होता तब तक देश का विकास सम्भव नहीं है। उनकी मृत्यु का रहस्य आज भी बना है। पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने जब गुलामी के बाद कोई विचारधारा नही बची थी तब एकात्म मानववाद कि विचारधारा का जन्म दिया था। कार्यक्रम का जिला महामत्री राजेश जयसवाल ने किया। इस मौके पर आनंद पटेल, तीरथ तिवारी, संतोष मिश्रा, अश्वनी अवस्थी, अर्पित जयसवाल, रामेद्र गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment