बांदा, के एस दुबे । पंचानन महादेव मंदिर पीतांबरा पीठ में मां पीतांबरा (बगलामुखी) का 11वां वार्षिकोत्सव मां पीतांबरा की शोभा यात्रा व भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का रोककर स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए कलश यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया।
![]() |
शहर में निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं |
राजघाट रोड स्थित पंचानन महादेव मंदिर से सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों झंडा चैराहा, बलखंडी नाका, महेश्वरी देवी मंदिर चैराहा, शंकर गुरु चैराहा, अमर टाकीज तिराहा, बाबूलाल चैराहा, काली देवी मंदिर, गोल कोठी, नगर पालिका, कोतवाली रोड, छिपटहरी होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर भव्य कलश और शोभा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान जगह-जगह पर यात्रा का रोककर स्वागत किया गया। इसी के साथ मां पीतांबरा महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं और श्रद्घालु शामिल रहे। 9 फरवरी को कलश स्थापना किए जाने के साथ ही यज्ञाहूति शुरू की जाएगी। इसके बाद 10 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक हवन यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का सिलसिला चलेगा। 16 फरवरी को विशाल कन्या भोज और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता समेत संतोष गुप्ता, दिलीप गुप्ता आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment