बेंदाघाट में भाजपाईयों ने पहुंचकर भेंट किया स्मृति चिन्ह
तिन्दवारी, बांदा, शमशाद खान । डा. महेंद्र सिंह मंत्री जल शक्ति विभाग (नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन सिचाई (यांत्रिक), लघु सिंचाई, परती भूमि विकास, बाढ़ नियंत्रण विभाग) उत्तर प्रदेश सरकार का जनपद की सीमा बेंदा घाट आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। वहीं स्मृति चिन्ह भेंट कर भारत माता की जयघोष किया।
![]() |
मंत्री जल शक्ति विभाग को स्मृति चिन्ह देते भाजपाई। |
जनपद के बिसंडा, अतर्रा तथा ओरन में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आए भाजपा के ओजस्वी वक्ताओं में शुमार प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री डाक्टर महेंद्र सिंह के जनपद आगमन पर जिलाध्यक्ष भाजपा रामकेश निषाद ने बेंदा घाट में भाजपा पदाधिकारियों के साथ उनकी अगवानी की और कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। जहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत कर सामूहिक रूप से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। यहां प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष कमलेश अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, ठाकुर सत्येंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष देव त्रिपाठी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला, मंडल महामंत्री निमेष मिश्रा, आईटी सेल संयोजक अनिल सक्सेना तथा नरेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment