एक दर्जन से अधिक समस्याओं के निस्तारण का सौपा पत्र
फतेहपुर, शमशाद खान । निरीक्षण पर आये सिंचाई खण्ड के अधीक्षण अभियंता राजेश मिश्रा को सिंचाई विभाग के कर्मियों ने नहर कालोनी की समस्याएं गिनाते हुए मांग पत्र सौपा और समस्याओ के निस्तारण की मांग किया।
अधीक्षण अभियन्ता राजेश मिश्रा सिंचाई खण्ड के नहर कालोनी निरीक्षण को पहुचने की जानकारी मिलते ही मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के जिलाध्यक्ष राम किशोर यादव की अगुवाई में सिंचाई खण्ड के कर्मचारियों ने नहर कालोनी स्थित कार्यालय व आवास की समस्याओं से अवगत कराते हुए मरम्मत कराने की मांग किया। कर्मचारियों की समस्याओ को धैर्य पूर्वक सुनने के बाद अधीक्षण अभियन्नता द्वारा कर्मचारियों के साथ नहर कालोनी परिसर का निरीक्षण किया गया। जिसके पश्चात कर्मचारियों द्वारा शिकायतो का मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया। एसी को दिए शिकायती पत्र में कर्मचारियों ने नहर कालोनी की बाउंड्रीवाल, गेट अवैध अतिक्रमण सफाई, प्रकाश, टूटी पाइप लाइन व पानी की टंकी आदि समस्याओं को गिनाते
![]() |
एसी का घेराव कर समस्या से रूबरू कराते सिंचाई कर्मी। |
हुए दुरुस्त किये जाने की मांग किया। साथ ही नहर कालोनी परिसर स्थित कर्मचारियों के जीर्ण क्षीर्ण आवासों को तोड़कर नया निर्माण कराने, नहर कालोनी परिसर से धरना स्थल हटाने समेत अन्य मांगे शामिल रही। कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के बाद एसी राजेश मिश्रा द्वारा एक्सईएन महेंद्र सिंह को समस्याओं को सूचीबद्ध करके स्टीमेट बनाकर भेजने के लिये निर्देशित किया। इस मौके पर मंत्री शिव प्रसाद, हंसराज, मनोज वर्मा, विनोद वर्मा, प्रवेश कुमार, रामकुमार, कुसुम तिवारी, अंजू मिश्रा, रविकुमार, राजेन्द्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment