सर्वसम्मति से पुराने पदाधिकारियों को सौंपा उत्तरदायित्व
फतेहपुर, शमशाद खान । प्रधानाचार्य परिषद की जनपद इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से प्रभुदत्त दीक्षित को चैथी बार अध्यक्ष समेत पुराने पदाधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंप दिया गया। साथियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
![]() |
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माला पहनाकर स्वागत करते साथी प्रधानाचार्य। |
शहर के मुस्लिम इण्टर कालेज परिसर में प्रधानाचार्य परिषद की जनपद इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव, चुनाव अधिकारी रामरतन कुरील व प्रान्तीय पर्यवेक्षक रविशंकर तिवारी के निर्देशन में हुआ। उपस्थित प्रधानाचार्यों ने सर्वसम्मति से लगातार चैथी बार पूर्व पदाधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपा। अध्यक्ष पद पर प्रभुदत्त दीक्षित, महामंत्री पद पर जितेन्द्र चैधरी व कोषाध्यक्ष पद पर डा0 मो0 हसीब खां को चुना गया। सदन ने सर्वसम्मति से संघ के अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन का अधिकार अध्यक्ष को सौंपा। महिला संयोजक अनामिका श्रीवास्तव व सह संयोजक नमिता मिश्रा को चुना गया। शिवराम, सुदामा यादव, बेचनराम सरोज, डा0 अतुल पाण्डेय, अवनीश द्विवेदी, प्रेमनारायण दोहरे, कीर्तिपाल, संजय तिवारी, शिव बाबू, राजकपूर सिंह, केशव यादव, राजेश यादव, मोना गुप्ता, मनोरमा, रमेश सिंह, डा0 सुरेन्द्र मालवीय आदि तमाम प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। सभी ने कार्यकारिणी का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानाचार्यों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जायेगा। किसी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहंी किया जायेगा। उन्होने साथियों का आभार जताया कि उन्हें चैथी बार परिषद का अध्यक्ष चुना गया है।
No comments:
Post a Comment