विश्व हिंदू परिषद बस्तियों बाजारों में कर रहे संपर्क
बांदा, के एस दुबे । विहिप पदाधिकारियों द्वारा श्रीराम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान जोरों पर है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी बस्तियों और बाजारों में जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और श्रद्धा के मुताबिक धन जुटाया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद चंद्रमोहन बेदी ने बताया कि श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के तहत अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए निधि समर्पण प्राप्त किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान लगातार 27 फरवरी तक चलता रहेगा। हमारे द्वारा शहर की विभिन्न बस्तियों तथा बाजारों में लोगों से संपर्क कर उनको प्रेरित
![]() |
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए संपर्क करते विहिप पदाधिकारीगण |
करके उनसे 10 रुपए, एक हजार रुपए, 100 रुपए और उससे अधिक का सहयोग रसीदों एवं कूपनों द्वारा प्राप्त किया जा रहा है। यह अभियान 27 फरवरी तक लगातार चलता रहेगा। विहिप के धर्म प्रसार प्रमुख रवि मोहन ने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग मांगते ही नगरवासियों का श्रद्धा विश्वास अतुलनीय रहा है। इस अभियान में प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री योगेंद्र मिश्र, जिला मठ मंदिर प्रमुख शांतनु चतुर्वेदी, समरसता प्रमुख विश्राम कुमार धुरिया, नगर अध्यक्ष महेंद्र चैहान, नगर मंत्री सुमित सोनी, नगर उपाध्यक्ष महावीर कुशवाहा, राकेश चैरसिया, जिला सत्संग प्रमुखअमर भगत, नगर संयोजक देवराज, प्रफुल्ल मसुरहा, सुनील राजपूत, अकेश, पप्पू विश्वकर्मा, अनिल बजरंगी, नवल, राजू चैरसिया, रुद्र सोनी, राजबहादुर आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment