चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। फायर बिग्रेड टीम ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन किया। फायर बिग्रेड के एफएसओ अभिषेक, हवलदार प्रमोद कुमार ने बताया कि आग पांच प्रकार से होती है। जिसमें पहला ठोस पदार्थो में लकडी, दूसरा द्रव्य पदार्थो में पेट्रोल केरोसिन, चैथा मेंटल व पांचवा इलेक्टिक से होता है। बताया कि सभी
![]() |
आग बुझाने के उपाय बताते। |
तरह की आग बुझाने का अलग तरीका होता है। लकड़ी में आग लगने पर तेजी से पानी डालना चाहिए। पेट्रोल, मिट्टी तेल में साबुन, निरमा झाग वाला पानी का प्रयोग करना चाहिए। गैस सिलेण्डर में आग लगने पर गीला कंबल एक साथ लपेट देना चाहिए। इस मौके पर हवलदार चन्द्रप्रकाश, सीएमएस आरके गुप्ता, फार्मासिस्ट अशोक सिं, धीरेन्द्र सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment