किसान चौपाल में नवनियुक्त कमेटी के सदस्यों का हुआ स्वागत
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर ब्लाक रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत करौंदी कला में ब्लॉक अध्यक्ष शिव शंकर खंगार की अध्यक्षता में किसान चैपाल का आयोजन संपन्न हुआ।
चैपाल में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल व प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी अखिलेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय मौज्ूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कृषि कानूनों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह कानून किसानों के लिए हितकारी नहीं है। केवल अडानी और अंबानी के लिए बिल बनाए गए हैं। आम जनता से कोई लेनादेना नहीं है। सभी एकजुट होकर कृषि विलो का विरोध करें। कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों के लिए संघर्ष करेगी। यह अभियान रुकने वाला नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जनपद में किसान चैपाल के माध्यम से किसानों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। जिस तरह से देश में बैठी सरकार तानाशाही पर आमादा है। किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
![]() |
नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत करते कांग्रेस पदाधिकारी। |
कांग्रेस कार्यकर्ता किसान हितों के लिए संघर्ष को तैयार है। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि इस समय कमरतोड़ महंगाई देश में है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई को लेकर जो लोग हल्ला करते थे, सत्ता में आते ही महंगाई को भूल गए। जनता से किए वादे भुला दिया है। कांग्रेस पार्टी पहले भी जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और हमेशा करती रहेगी। कहा कि किसान हितों को ध्यान में रखते हुए डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम तत्काल वापस लिए जाएं। इस मौके पर प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला व जिला उपाध्यक्ष ने करौंदी ग्रामसभा में नवनियुक्त कमेटी के सदस्यों व महिला सशक्तिकरण के रूप में कार्य करने पर माला और कांग्रेस का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला सचिव भगवानदीन समदरिया, चुनमुन यादव, श्याम लाल सिंह, हरि नारायण राजपूत, रामबालक गुप्ता, देवनारायण विश्वकर्मा, नन्हेलाल पाल आदि किसान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment