जनसमस्याओं के निस्तारण को संघर्ष का लिया गया निर्णय
बांदा, के एस दुबे । जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में आयोजित हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुंवर समीर सिंह ने की। बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा करने के साथ उनका समाधान कराने के लिए संघर्ष की रणीनति तैयार की गई। इसके साथ ही पदाधिकारियों को नियुक्त करते हुए उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
![]() |
पदाधिकारियों के साथ मंडल अध्यक्ष समीर सिंह |
बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा करने के बाद पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। महिला जिला प्रकोष्ठ पद पर जयेश त्रिपाठी, सचिव पद पर अर्जुन सिंह, जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ पद पर कमल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष कमासिन ब्लाक पर कुलदीप कुमार, ब्लाक अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ पद पर रामू दुबे, जनमेजय सिंह को ब्लाक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जसपुरा ब्लाक से नियुक्त किया गया। बैठक में राकेश कुमार जिलाध्यक्ष, श्ज्ञैलेश सिंह प्रमुख महासचिव, विजय सिंह जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, विवेक सिंह ब्लाक अध्यक्ष बिसंडा, शांतनु शुक्ला, मनोज त्रिपाठी, अरुण प्रताप सिंह शीलू, श्रवण द्विवेदी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष समीर सिंह और जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष का निर्णय लिया।
No comments:
Post a Comment