खालिस्तानी, पाकिस्तानी, चोर, डकैत कहकर किसानो का किया जा रहा अपमान
फतेहपुर, शमशाद खान । केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा मनाये जा रहे चैरी-चैरा महोत्सव के बाबत प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परवेज आलम ने कहा कि जहां एक ओर सरकार चैरी-चैरा महोत्सव मना रही है वहीं दूसरी ओर किसानों की समस्याएं हल न करके उनके रास्ते पर कांटे बिछाने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश को क्या देना चाहती है।
समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री आलम ने कहा कि चैरी-चैरा काण्ड का गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रदेश सरकार चैरी चैरा घटना के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी महोत्सव मना रही है। इस कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक वर्ष तक चलने वाले इस शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए
![]() |
छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परवेज आलम। |
चैरी-चैरा महोत्सव पर देश के हर व्यक्ति को नाज है लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकारें क्या दे रही हैं देश का किसान आज अपने अधिकार के लिए दो महीने से अधिक समय से इस भीषण ठंड में धरने पर बैठा है। किसानों की समस्याओं को दूर करने के बजाए भाजपा सरकार किसानों के रास्ते पर कील-कांटे बिछा रही है। जिससे निश्चित रूप से किसानों का अपमान हो रहा है। आने वाली जनरेशन को यह सरकार कैसा इतिहास देना चाहती है। उन्होने कहा कि महीनों से चल रहे इस आंदोलन में सबसे ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद सरकार द्वारा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाले नये कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जा रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार क्या साबित करना चाहती है। एक ओर चैरी-चैरा महोत्सव को मनाने का ढोंग रच रही है वहीं दूसरी ओर किसानों को उनका हक नहीं दे रही है। यह देश के लिए चिन्ता का विषय है।
No comments:
Post a Comment