बाँदा, आशु शिवहरे ओरन - कस्बे के कमासिन रोड द्विवेदी उद्यान परिसर में आज बुंदेली भूजल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन राजेश द्विवेदी भूजल चौपाल कार्यक्रम के आयोजक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि डॉ महेंद्र सिंह जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कर मेड़ बंदी यज्ञ अभियान यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह द्वारा सरकार के विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए जल की महत्ता समझाई।तथा सरकार द्वारा जल शक्ति मिशन के तहत बुंदेलखंड में किए जा रहे हर घर को नल से पानी सप्लाई तथा बुंदेलखंड के लोगों को दिल्ली से जोड़ने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस
वे तथा बुंदेलखंड में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर आदि कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारियां दी। साथ ही बुंदेलखंड के पन्ना छतरपुर झांसी खजुराहो बांदा चित्रकूट के 25 जल शक्ति मिशन के योद्धाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन उमा शंकर पांडे संस्थापक जल ग्राम मेडबन्दी यज्ञ अभियान ने किया। कार्यक्रम में आर के पटेल सांसद बांदा चित्रकूट, आनंद शुक्ला विधायक मऊ मानिकपुर, बृजेश प्रजापति विधायक तिन्दवारी, चंद्रपाल कुशवाहा बबेरू विधायक, दिनेश सिंह मंडलायुक्त चित्रकूट धाम, अखिलेश दीक्षित जिला महामंत्री, विवेकानंद, बालमुकुंद शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष, अजय पटेल, शिव शंकर पटेल पूर्व मंत्री, विशंभर सिंह लालू भैया, संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष, देव मूरत द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष, योगेश कुमार द्विवेदी नगर पंचायत अध्यक्ष, रमाकांत त्रिपाठी,साकेत बिहारी शिवहरे, रामबाबू त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष,गीता सागर, एडवोकेट मनोज द्विवेदी जेपी यादव उप जिला अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता किसान उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment