चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के क्रम में एलईडी जागरुकता वैन के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के क्रम में रविवार को यातायात प्रभारी घनश्याम पांडेय ने एलईडी जागरूकता वैन के माध्यम से शहर के ट्रफिक चैराहा, पटेल तिराहा, एलआइसी तिराहे पर आम जनमानस को यातायात नियमों के पालन के लिए व्यपाक रूप से प्रचार प्रसार कराया गया। इस दौरान जनता के लोगो को
![]() |
एलईडी वैन के जरिए जागरुक करते यातायात पुलिस। |
डिजिटल प्रचार वाहन के माध्यम से दुर्घटनाओं को रोकने विषयक चलचित्र एवं संदेश प्रसारित कर लोगो को जागरूक किया गया। दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वालों का चालान किया गया। गलत साइड ड्राइविंग को लेकर भी चालकों को जानकारी दी गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों के पम्पलेट भी वितरित किये गए। इस दौरान पीटीओ संतोष तिवारी, यातायात पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment