फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी में उत्कृष्ट एवं लगनशील कार्य करने वाले राज्यसभा सदस्य (सांसद) विशंभर प्रसाद निषाद का कद लगातार बढ़ता जा रहा है। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में मुख्य सचेतक की नई जिम्मेदारी दी हैं। राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के नेता प्रो0 रामगोपाल यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर निषाद को पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है।
![]() |
सपा के मुख्य सचेतक विशम्भर निषाद। |
श्री यादव ने इस आशय की जानकारी राज्यसभा के सभापति एम0 वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर दी है। निषाद राज्यसभा में समाजवादी पार्टी की ओर से मुख्य सचेतक की भूमिका निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में मस्त्य एवं पशुधन, राजस्व, ऊर्जा, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा वाह्य सहायतित का मंत्रालय संभाल चुके विशम्भर प्रसाद निषाद 1996 में फतेहपुर संसदीय क्षेत्र का लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अपनी शालीन और महत्वपूर्ण मुद्दों को लोकसभा तथा राज्यसभा में उठाने वाले निषाद की जिम्मेदारियां लगातार पार्टी में बढ़ती जा रही हैं। उनके बेहतर कामकाज को देखते हुए सपा ने उन्हें राज्यसभा में मुख्य सचेतक की नई जिम्मेदारी दी है। मुख्य सचेतक बनाये जाने पर जिले के सपाईयों ने उन्हें बधाई संदेश भेजा है। दूसरी ओर दूरभाष से संपर्क किये जाने पर निषाद ने कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गयी किसी भी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी, लगन और निष्ठा से निर्वाहन करेंगे।
No comments:
Post a Comment