फतेहपुर, शमशाद खान । उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने संगठन की श्रंृखला को अत्यधिक विस्तारित करते हुए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पद पर अनिल वर्मा, जिला महामंत्री चन्द्र प्रकाश बब्लू गुप्ता, नगर अध्यक्ष मनोज साहू, नगर महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा को पुष्पहार पहनाकर सर्वसम्मति से मनोनीत किया। सभी को पद निष्ठा दायित्व की शपथ ग्रहण कराई।
![]() |
नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते साथी। |
संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि जिला व नगर इकाई एक माह के पूर्व कार्यकरणी को घोषित करें व समस्त तहसील कस्बा, ग्राम, पुरवा, ब्लाक, वार्ड, ट्रेड इकाई को मनोनीत किया जाये। शीघ्र ही जिला, युवा, नगर युवा टीम की घोषणा की जायेगी। नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, महामंत्री चन्द्र प्रकाश बब्लू गुप्ता, नगर अध्यक्ष मनोज साहू, नगर महामंत्री मनोज मिश्रा ने संगठन के प्रति पूर्ण आस्था जताते हुए कहा कि एकमत होकर संगठन विस्तार व व्यापारी हित मे कार्य करेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर प्रेमदत्त उमराव, अशरफ अली, कृष्ण कुमार तिवारी, अभिषेक रायजादा, सन्दीप श्रीवास्तव, सेराज अहमद खान, गंगा सागर, संजय श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, अंचल रस्तोगी, टीटू गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment