उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की प्रयागराज मंडल की बैठक कानपुर अनवरगंज में मंडल अध्यक्ष मोहित सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री श्रीकांत अवस्थी, प्रदेश मंत्री अनिल उपाध्याय, उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री आई पी एस चौहान, संगठन मंत्री राजाराम मीणा, जोनल मिडिया प्रभारी कुन्दन कुमार सिंह, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात कुमार, सहायक मंडल मंत्री मनोज यादव, अनवरगंज शाखा मंत्री राजेश कुमार उपस्थित थे।
कानपुर संवाददाता गौरव शुक्ला:- बैठक में लोको शाखा, कानपुर का पुर्नगठन किया गया जिसमें शाखा अध्यक्ष मनोज गोस्वामी एवं शाखा मंत्री रविंद्र कुमार को बनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष संकेत सुमन त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष जैन कुमार, उपाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी, राकेश रंजन, के.के.बाजपेई, सहायक शाखा मंत्री सुजीत कुमार आर्या, अमित अवस्थी, बजरंग लाल मौर्या, कार्यालय सचिव अर्जुन यादव को दायित्व दिया गया।
No comments:
Post a Comment