चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन की मासिक किसान पँचायत ब्लॉक परिसर पहाड़ी, कर्वी, मऊ व रामनगर में सम्पन्न हुई।
पहाडी ब्लॉक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौपते हुए कहा कि ग्राम तौरा गौशाला में जानवरों की देखभाल नही हो रही है। कुछ जानवर छोड़ दिये है जो किसानों की फसलें बर्बाद करते हैं। गौशाला में कार्य कर रहे मजदूरों का भुगतान समय पर कराया जाए। ब्लॉक अध्यक्ष मऊ नरेश तिवारी ने सौपे गए ज्ञापन में कहा कि मनकुंवार, दौलतपुर में कॉऊशेड पर घोर अनिमितताए पाई गई। जिनके पास कोई जानवर नही है
![]() |
ज्ञापन सौपते सदर तहसील अध्यक्ष। |
उनको पात्र बनाया गया है। पात्र किसानों को अपात्र किए हैं। मांग किया कि जाँच कराते हुए पात्रों को इस योजना का लाभ दिया जाये। कर्वी ब्लॉक अध्यक्ष नरेश सिंह, तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने ज्ञापन देते हुए कहा कि ग्राम रेहुटॉ में गौशाला का निर्माण अविलम्ब पूर्ण कराया जाए। धान क्रय केन्द्रों में बरदाना की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए खरीद हो। ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर विनय कुमार त्रिपाठी ने खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि नहरों की सफाई कराकर सिचाईं के लिए टेल तक पानी पहुँचाया जाए। महिला किसान संगीता को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय नारायण सिंह, तहसील अध्यक्ष नीलकण्ठ द्विवेदी, विजय सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अखिलेश मिश्रा, राममूरत नामदेव, भोला सिंह, राजकुमार, सन्तगोपाल, शिव सिंह, रामेश्वर सिंह, विजय उपाध्याय, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment