आयुक्त ने किया मरका में यमुना तट पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया
बांदा, के एस दुबे । आयुक्त ने मर्का में यमुना तट पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण किया। परियोजना प्रबन्धक सेतु निगम को निर्देश दिए कि पुल को पूरा करने के लिए शासन से धनराशि मांगी जाए। धनराशि प्राप्त होते ही इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा इस सेतु तथा सेतु के संपर्क मार्ग के लिए पूर्व में 56
![]() |
मरका में निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण करते आयुक्त दिनेश कुमार सिंह |
करोड़ रूपये की धनराशि प्रदान की गई थी, इस धनराशि का किन मदों में प्रयोग किया गया है, इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। आयुक्त ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि पुल के दोंनो तरफ सम्पर्क मार्ग बनाने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जाए। संपर्क मार्ग के बीच में जो पुलिया टूटी हुई है, जिससे
![]() |
मरका में यमुना नदी में निर्माणाधीन सेतु |
दुर्घटनायें होती हैं, उसका निर्माण प्राथमिकता पर कराया जाए। उल्लेखनीय है कि मर्का में यमुना नदी पर पुल का निर्माण वर्ष 2011 में शुरू प्रारंभ हुआ था। इसमें 33 पिलर बने हैं जिसमें 10 पिलर अधूरे हैं। आयुक्त के निरीक्षण के समय संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र पाण्डेय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, परियोजना प्रबंधक सेतु निगम उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment