अरविंद सिंह बने चित्रकूटधाम मंडल अध्यक्ष, उमाकांत मंडलीय महामंत्री बने
बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव इन्सपेक्टर्स एसोसिएशन चित्रकूटधाम मंडल की कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को किया गया। जिला सहकारी विकास संघ परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पांडेय मंडल प्रयागराज, विशेष आमंत्रित अतिथि देवेंद्र सिंह मंडल प्रयागराज की उपस्थिति में कार्यकारिणी गठित हुई।
![]() |
एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारीगण |
सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इनमें डा. अरविंद कुमार सिंह को चित्रकूटधाम मंडल अध्यक्ष, उमाकांत कुशवाहा को मंडलीय महामंत्री पद निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसी तरह जनपद चित्रकूट में मुकेश कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष, मार्कण्डेय मिश्र मंत्री निर्वाचित हुए। बांदा में कमलेश कुमार अध्यक्ष, अरुण तिवारी मंत्री, हमीरपुर में त्रिभुवन सिंह अध्यक्ष और रघुनंदन मंत्री, महोबा में कमलेश विश्वकर्मा अध्यक्ष और बृजमोहन को मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान दीपक सिंह उपायुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता चित्रकूटधाम मंडल, वीरेंद्र कुमार दीक्षित सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बांदा, नरेंद्र सिंह सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता चित्रकूट उपस्थित रहे। संचालन की जिम्मेदारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव अपर जिला सहकारी अधिकारी चित्रकूट ने निभाई।
No comments:
Post a Comment