फतेहपुर, शमशाद खान । अमर क्रांति फाउंडेशन की ओर से बुधवार को घगौरा गांव में 65 जरूरतमन्द परिवारों के बीच वृहद वस्त्रदान किया गया। बताते चले कि संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में निरन्तर निरीक्षण करती है कि कहाँ पर अति निर्धन लोग रह रहे हैं।
![]() |
जरूरतमंदों के बीच वस्त्रों का दान करतीं फाउंडेशन की महिलाएं। |
फाउंडेशन की संचालिका सौम्या सिंह पटेल ने बताया कि वर्तमान समय में भीषण ठण्ड पड़ रही है। इस ठण्ड में भी तमाम ऐसे लोग हैं जो एक शर्ट में घूमते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे व्यक्तियों को देखकर मन व्यथित हो जाता है। इसी कारण से फाउंडेशन द्वारा वस्त्रदान का निर्णय लिया गया। जिसके तहत घगौरा गांव के 65 जरूरतमंद परिवारों के बीच वस्त्रदान किया गया। वस्त्र हाथों में पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने फाउंडेशन के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। संचालिका ने बताया कि 65 परिवारों के बीच 90 वस्त्र वितरित किये गये हें। प्रधान चिंता देवी (चेतना सिंह) ने वस्त्रदान में सहयोग किया। इस मौके पर अंजू दीक्षित, रचित साहू, निहारिका, प्रतिभा प्रजापति, रीमा प्रजापति, नीतू शुक्ला आदि लोग रहे।
No comments:
Post a Comment