सपा नगर कमेटी की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर हुयी चर्चा
खागा-फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी की मासिक बैठक जज साहब के हाते में खागा विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, उपाध्यक्ष, संयोजक, बूथ प्रभारी, वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष मतीन अहमद व नगर अध्यक्ष कलीम शेख की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष चैधरी मंजर यार रहे।
![]() |
बैठक में भाग लेते सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव व अन्य। |
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि कमेटियों का कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाए।एक बूथ पर 10 यूथ फार्मूला से हम मिशन 2022 को फतह करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सपा सरकार में अखिलेश यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जनता को बताकर प्रचार प्रसार करके आम जनता को पार्टी से जोड़ें। विधानसभा अध्यक्ष मतीन अहमद ने कमेटी की रिपोर्ट लिया और जल्द ही बूथ कमेटी पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ता कर्मठ एवं मेहनती हैं इसलिए वह शीघ्र ही इस कार्य को पूर्ण कर लेंगे। संचालन समरेन्द्र चैधरी, विजय नामदेव ने किया। बैठक का समापन करते हुए नगर अध्यक्ष कलीम शेख ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर शिवलाल सोनकर, सुनील कोरी, बाबूजी, राम विनोद पाल, अंशु यादव, बेटू यादव, परवेज आलम, अंकित यादव, विष्णु दयाल पाल, आफताब, सुमेर सिंह यादव, मनोज यादव, सत्यवीर यादव, मुकीम खान, इदरीश फारूकी, अकरम हाशमी, अशरफ फारुकी, संजय राज, प्रमोद यादव, गोपी यादव, बिन्नू यादव, लल्ली यादव, हसन इकबाल, चैधरी राजेश यादव, प्रकाश यादव, सोमनाथ यादव, नूरजहां बानो, रूबी रहमान, राघवेंद्र प्रताप, दिगंबर सिंह यादव, फुजैल अहमद, नरेंद्र कुमार सोनकर, राजबहादुर, सूरज सिंह पटेल, आमोद मौर्य, जुगल किशोर मिश्र, जगदंबा निषाद, निरंकार यादव, गनेश, नामदेव, शमशुल, मान सिंह, भूप सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment