न्याय पंचायत अध्यक्ष व सचिव का किया जा रहा मनोनयन
बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ब्लाक कांग्रेस कमेटी बड़ोखर की न्याय पंचायत तिन्दवारा, बड़ोखर खुर्द, जारी, करबई में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया और लोगों की जनसमस्याएं सुनीं गईं।
![]() |
बैठक के दौरान मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व अन्य |
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बैठक में मौजूद ग्रामवासियों व न्याय पंचायत वासियों से संगठन सृजन अभियान के तहत तिन्दवारा, बड़ोखर खुर्द, जारी, कबरई न्याय पंचायत में न्याय पंचायत अध्यक्ष व न्याय पंचायत सचिव का चुनाव कराया और जनसमस्याओं को जाना। न्याय पंचायत तिन्दवारा में दिनेश यादव को न्याय पंचायत अध्यक्ष व अवनीश सिंह राजपूत को न्याय पंचायत सचिव बनाया गया। न्याय पंचायत बड़ोखर खुर्द में न्याय पंचायत अध्यक्ष कमल किशोर लालू व न्याय पंचायत सचिव रामप्रसाद वर्मा, न्याय पंचायत जारी में न्याय पंचायत अध्यक्ष अहमद हुसैन व न्याय पंचायत सचिव शादाब अली, न्याय पंचायत कबरई में न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रवीण सिंह व न्याय पंचायत सचिव मुवीन मंसूरी को बनाया गया। जिलाध्यक्ष नें कहा कि कांग्रेस की सरकार केन्द्र में आने पर कृषि व किसान विरोधी तीनों काले कानूनों को समाप्त किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नें ग्रामवासियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। जिला उपाध्यक्ष बी.लाल व महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि वर्तमान केन्द्र की भाजपा सरकार किसान, मजदूर की विरोधी है। बैठक में ग्राम गुरेह में आरती कुशवाहा सहित लगभग एक दर्जन लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। धीरेन्द्र प्रताप सिंह पटेल जिला सचिव बड़ोखर ब्लाक प्रभारी, वीरेन्द्र तिवारी जिला कोषाध्यक्ष, पिप्पी चैरसिया, राजेश कुमार सिंह, नरेन्द्र यादव, आरती कुशवाहा, रामू मिश्रा, खुर्शीद अहमद, सफदर अली वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अशोक मिश्रा, अशरफ उल्ला खान, राशिद अहमद, शाबिद अली, सफात उल्ला, रमेश, नारायण प्रसाद, जगदीश विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment