फतेहपुर, शमशाद खान । अयोध्या धाम में होने वाले राम मंदिर निर्माण काल के दौरान साहित्यकारों द्वारा श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा समर्पित करते हुए वृहद राम-गीत संकलन प्रकाशित करेंगे। उक्त बांते गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित मीडिया जनसम्पर्क केंद्र पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए साहित्यकार प्रवीण श्रीवास्तव प्रसून व नवीन शुक्ल ने दी।
पत्रकारो से बातचीत करते हुए साहित्यकार प्रवीण श्रीवास्तव प्रसून व नवीन शुक्ल ने बताया कि वर्तमान समय में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारम्भ है। ऐसे पुनीत समय देश के साहित्यकारों द्वारा श्रीराम के प्रति अपनी
![]() |
पत्रकारों से बातचीत करते साहित्यकार प्रवीण श्रीवास्तव प्रसून व नवीन शुक्ल। |
श्रद्धा समर्पित करने के लिये साहित्यकारों द्वारा राम-गीत साहित्य निधि समर्पण गीत संकलन हेतु व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। संकलन हेतु देशभर से ही नहीं बल्कि देश के बाहर एवं विश्व के अन्य देशों से साहित्यकारों से सम्पर्क कर राम-गीत संकलित कर इन गीतों का प्रकाशन किया जायेगा। साथ ही बताया कि इस अभियान से देश के सभी बड़े साहित्यकारों, गीतकारों के अलावा देश एवं देश के बाहर से साहित्यकारों से सम्पर्क कर साहित्यिक गीतों को संकलित कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जायेगा। पुस्तक का डिजिटल संस्करण में भी प्रकाशित करने के साथ ही इंटरनेट के माध्यम से विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जायेगा।
No comments:
Post a Comment