बांदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड वन्य जीव एवं मानव सेवा संस्थान की ओर से उप समितियों गौ सेवा समिति व पर्यावरण समिति के नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और मनोनयन पत्र दिए गए।
बबेरू रोड स्थित एक मेरिज हाल के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा. रामराज गुप्ता आनंद सहित दुर्गा चैरसिया समाजसेवी, रज्जन गुप्ता, नवीन प्रकाश गुप्ता नीतू आदि सहित लोगों में शिवम सविता अध्यक्ष,
![]() |
पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देते अतिथि |
विकास सविता विक्की गौसवो समिति अध्यक्ष, शुभम धुरिया पर्यावरण समिति अध्यक्ष मंचासीन रहे। बुद्धिजीवियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद गौसेवा समिति व पर्यावरण समिति के पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान करते हुए मनोनयन पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में अविनाश निगम, राजेश धुरिया, प्रेमप्रकाश अवस्थी, दिनेश वर्मा, लखन कुशवाहा, अजय अवस्थी, श्ज्ञिवम दीक्षित, शिवा सेन, मनीष श्रीवास, कृष्णा हजारिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment