शिक्षाओं व आदर्शों पर चलने का आह्वान
फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी कार्यालय में स्वामी विवेकानन्द की जयंती जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गयी जिसमे स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही उनकी शिक्षाओं एवं आदर्शों को अपनाए जाने का आह्वान किया गया। तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी जी द्वारा समाज हित में किये गये संघर्षों को याद करते हुए दिखाए गए मार्ग का अनुसरण कर उनकी शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया। गोष्टि के दौरान जिला अध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहाकि स्वामी जी द्वारा अपने आध्यात्म को सामाजिक सरोकार से जोड़ा और राष्ट्रवाद में गरीबों वंचितों के प्रति त्याग, सेवा और समर्पण को प्राथमिकता थी उन्होनें विश्व में भारतीय ज्ञान संस्कृति एवं गौरव का बोध कराया वे मानते थे कि समप्रदायिकता, कट्टरता और इसके
![]() |
स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण करते सपाई। |
वंशजों के धार्मिक दृढ में लम्बे समय से इस धरती को जकड़ रखा है। उन्होंने दुनिया को सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ सिखाया था। गोष्टि का संचालन जिला उपाध्यक्ष नफीसउद्दीन ने किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन चन्द्रप्रकाश लोधी, दलजीत निषाद, अरूणेश पाण्डेय, कपिल यादव, चैधरी मन्जयार, पूर्व प्रत्याशी सदर सैयद आबिद हसन, अशोक सिंह सविता, बृजेन्द्र यादव, जितेन्द्र निषाद, बिष्णु स्वारूप बाल्मीकि, मोहम्मद साबिर, रवीन्द्र यादव, मखलू सिंह, मो0 इरशाद, सोनू यादव, सनी लोधी, शैलेन्द्र यादव, ओवैस फारूकी, नितिन यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, बीरेन्द्र यादव, जावेद अहमद, सचिन यादव, दिलशाद अहमद, नूरूल सभासद, पप्पू अहमद, मकसूद खान आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment