सूरज भी रहा बेअसर, पशु पक्षी बेहाल
फतेहपुर, शमशाद खान । जनवरी के दूसरा सप्ताह बीतते-बीतते ठंड ने एक बार फिर से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को एक बार फिर से घने कोहरे की चादर ने ढक दिया। ऊपर से चलने वाली बर्फीली हवाओ ने लोगो को झकझोर कर रख दिया। अचानक मौसम के बिगड़े मिजाज से लोग कांप उठे। छाए कोहरे की वजह से हाइवे पर वाहनो की रफ्तार धम सी गयी। जिसकी वजह से आम दिनों में फर्राटा भरने वाले वाहन अपने गंतव्यों को जाने के लिये रेंगते हुए दिखाई दिये। वही कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार भी छीन ली। ठंड की वजह से लोग घरो में दुबकने को मजबूर हो गये वही सुबह के दस बजते-बजते सूरज की फीकी सी चमक दिखाई दी। लेकिन बर्फीली ठंडी हवाओं से सूरज की
ठण्ड से बचने के लिये अलाव तापते लोग। |
धूप को मन्द कर दिया। देर रात से ही तेज ठंडी हवाओं ने लोगो को कपकपने पर मजबूर कर दिया फुटपाथ पर रात बिताने वालो का नगर पालिका की ओर से जलवाए जाने वाले अलाव ही सहारा बने हुए है। ठंड की मार से इंसानो के साथ-साथ पशु पक्षी भी बेहाल है। दोपहर लगभग बारह बजे के आस-पास सूरज की गर्मी से जनमानस को थोड़ी राहत मिलते हुए दिखाई दी लेकिन सर्द हवाओं के झोखो ने लोगो को धूप की गर्मी को बेअसर कर दिया। शाम होते-होते एक बार फिर से ठंड ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया। वही मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में लोगो को ठंड बढ़ सकती है फिलहाल आमजनमानस को ठंड़से राहत मिलती हुई नही दिखाई दे रही।
No comments:
Post a Comment