प्रोन्नति मिलने पर किया गया सम्मानित
महिला सशक्तिकरण के तहत उठाया गया यह कदम: हाजी रजा
फतेहपुर, शमशाद खान । केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद ने एक सराहनीय कार्य किया। सफाई कर्मचारी के पद पर रहीं माया देवी को प्रोन्नत करते हुए सफाई नायक बनाया गया। जिससे माया प्रदेश की पहली महिला सफाई नायक बनी हैं। अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा, ईओ मीरा सिंह समेत स्टाफ ने उनके पुष्प भेंटकर सम्मानित किया।
बताते चलें कि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा व अधिशाषी अधिकारी मीरा सिंह ने नगर पालिका कार्यालय में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए सफाई कर्मचारी रहीं माया देवी को कार्यवाहक
![]() |
महिला सफाई नायक को सम्मानित करते अध्यक्ष प्रतिनिधि व ईओ। |
सफाई नायक के पद पर प्रोन्नत किया गया। अखिल भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राम सिंह के प्रार्थना पत्र पर अध्यक्ष द्वारा यह निर्णय लिया गया है जो एक ऐतिहासिक कदम है। प्रदेश के किसी भी जिले में आज तक सफाई नायक के पद पर किसी महिला का चयन नहीं किया गया। जिससे माया देवी प्रदेश की पहली महिला सफाई नायक हैं। महिला सफाई नायक को सम्मानित करने के लिए पालिका परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष प्रतिनिधि व ईओ समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें पुष्प भंेटकर सम्मानित किया। तत्पश्चात अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि यह एक महिला सशक्तिकरण के तहत बड़ा कदम उठाया गया है। जो महिलाओं के लिए संदेश है। इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, शादाब अहमद, इरशाद अहमद, दीपक कुमार डब्लू, डा0 हरिराम लोधी, राम कुमार, मुन्ना बाजपेयी, नूरूल हुदा, अतीश पासवान, राम सिंह, नामित सभासद कविता रस्तोगी, अन्नू सविता, रोशन, डा0 विष्णु स्वरूप, जियालाल चैधरी, रघुनन्दन, मोतीलाल के अलावा सभी अधिकरी व कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment