बांदा, के एस दुबे । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रांत के निर्देशानुसार आगामी विज्ञान मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिता के लिए संकुल स्तरीय आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ अतुल कुमार बाजपेई प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कर्वी ने किया। जबकि श्यामाकांता जी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विद्यालय स्तरीय इस व्यवस्था के अंतर्गत विज्ञान प्रश्न मंच तरुण वर्ग में महेश शुक्ला, शैलेंद्र सिंह और लालमन, वैदिक गणित प्रश्न मंच तरुण वर्ग एवं किशोर वर्ग में विनीत, सुनीति एवं कंचन, विज्ञान प्रयोगात्मक प्रतियोगिता अमित शर्मा, रवि तिवारी, राम भरत, विज्ञान पत्र वाचन मनोज अग्रवाल एवं महादेव की देखरेख में आयोजित हुई। इसी प्रकार संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में महेंद्र सिंह चरखारी, घनश्याम शिशु मंदिर केंद्र पर अमरनाथ, सुरेंद्र सिंह, बांदा सत्य प्रकाश, आशीष तिवारी की देखरेख में संपन्न हुई। विद्यालय स्तर के विज्ञान प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया के कार्यक्रम सुचारु रुप से संपन्न हुआ।
![]() |
प्रतियोगिता में जोरआजमाइश करती प्रतिभागी छात्रा |
इसी प्रकार खेलकूद प्रमुख जयकरण सिंह ने सभी खेलकूद प्रतियोगिताओं को सही तरीके से संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार अवस्थी ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में रमन सिंह चरखारी, रंजना राज बांदा एवं ज्ञानेंद्र पाल बांदा, गोला फेंक में शशि शेखर बांदा, आशीष बांदा, पूनम बांदा एवं रंजना बांदा, लंबी कूद में अल्तमस रजा कैंपस बांदा, जितेंद्र कुमार बांदा, एवं पूनम वाला आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रतियोगिता में विज्ञान प्रश्न मंच मोहित कुमार साहू, अक्षित अग्रहरि कर्वी, आयुष्मान सिंह गौतम बांदा आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैदिक गणित प्रश्न मंच में शांतनु शिवहरे भौतिक विज्ञान प्रयोगात्मक में दीपा पटेल तथा जीव विज्ञान प्रयोगात्मक में स्नेहा शिवहरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुलदीप कुमार चरखारी से एवं अभिलाषा शुक्ला महोबा से इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार गुप्ता एवं विष्णु द्विवेदी जी ने दी।
No comments:
Post a Comment