कैबिनेट मंत्री मौर्या के जन्म दिन पर हुआ आयोजन
बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने शनिवार को लेवर चैराहा (इंदिरा नगर) में मजदूरों को कंबलों का वितरण किया। कंबल पाकर गरीब मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। विधायक ने श्रम विभाग से मजदूरों का पंजीकरण भी कराया। इसके पूर्व खिचड़ी भी खिलाई गई और विधायक ने मजदूरों के साथ केक भी काटा।
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रम एवं सेवायोजन स्वामी प्रसाद मौर्या के जन्म दिन के मौके पर तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति ने लेवर चैराहा में मजदूरों के साथ केक काटा और सभी को खिचड़ी खिलाई। इसके बाद सभी मजदूरों को कंबलों का वितरण किया गया। इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रमाण पत्र वितरित किए और कैंप लगाकर मजदूरों का श्रम विभाग में
![]() |
मजदूरों को कंबलों का वितरण करते तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति |
पंजीकरण भी कराया। विधायक ने अपने संबोधन में सभी मजदूरों को अपना पंजीकरण कराने व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कहा कि सभी मजदूर अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए सक्रिय रहें। उन्होंने बताया कि तिंदवारी विधानसभा के अछरौड़ गांव में प्रस्तावित अटल आवासीय विद्यालय जिसमें पंजीकृत मजदूरों के बच्चे पढ़ेंगे, उसकी भी जानकारी दी। इस मौके पर उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा लवलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, बुद्धराज सिंह कछवाह, गीता सागर, मनोज गोस्वामी, लाखन प्रजापति, उप श्रमायुक्त चित्रकूटधाम मंडल, जिला श्रम अधिकारी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment