सफाई कार्य में लगाए गए थे 25 कर्मचारी
पालिका ने कपड़े बदलने को लगवाए टेंट
बांदा, के एस दुबे । मकर संक्रांति पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने बुधवार को 25 सफाई कर्मचारियों को लगाकर केन घाटों की सफाई कराई। इसके साथ ही नदी में स्नान के बाद महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए टेंट भी लगवाए गए हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका पूरी सजगता के साथ जनता के हित के लिए खड़ी है।
![]() |
केन घाट पर सफाई करते नगर पालिका कर्मचारीगण |
नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू के दिशा निर्देश पर बुधवार सुबह केन नदी के घाट में लगभग 25 लेवर लगा कर नदी के किनारों को पूरी तरीके से साफ कराया गया। पानी में जमी हुई काई को पूरी तरीके से साफ कराया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए टेंट भी लगाया गया। ताकि शहर की माताएं बहनों को नदी में नहाने के बाद कपड़े बदलने में असुविधा का सामना ना करना पड़े। नगर पालिका पूरी सजगता के साथ आम जनमानस के हित के लिए खड़ी है और भविष्य में भी इसी प्रकार नगर पालिका आम जनमानस के हित के लिए कार्य करती रहेगी।
No comments:
Post a Comment