संगठन सृजन अभियान के तहत बनाए जा रहे न्याय पंचायत अध्यक्ष व सचिव
बांदा, के एस दुबे । संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष लगातार बैठकें कर रहे हैं और न्याय पंचायत अध्यक्ष व सचिव मनोनीत किए जा रहे हैं। अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, बिसंडा शीलू सिंह की अध्यक्षता में बिसंडा ब्लाक की न्याय पंचायत चैसड़, चंद्रायल, बिसंडा ग्रामीण, कोर्रही, ओरन ग्रामीण, सिंहपुर, भदेहदू, पवइया की बैठक में पार्टी व संगठन की मजबूती को लेकर बैठक व लोगों की जनसमस्याओं को जानने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
![]() |
बैठक को संबोधित करते कांग्रेस पदाधिकारीगण |
कांग्रेस नेता अभिमन्यु सिंह ने बैठक में मौजूद ग्रामवासियों व न्याय पंचायत वासियों से संगठन सृजन अभियान के तहत चैसड़, चंद्रायल, बिसंडा ग्रामीण, कोर्रही, ओरन ग्रामीण, सिंहपुर, भदेदू, पवइया न्याय पंचायत में न्याय पंचायत अध्यक्ष व न्याय पंचायत सचिव का चुनाव कराया। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने संगठन को मजबूत करने को लेकर सभी के विचार जाने और कहा कि भाजपा की मोदी सरकार के तीनों कृषि बिल-किसान विरोधी हंै। किसान व कृषि के हितार्थ नहीं है, बल्कि कारपोरेट के हितार्थ है। सरकार की सत्याग्रही किसानों को इधर-उधर की बातों में उलझाने की हर कोशिश बेकार हैं। अन्नदाता सरकार के इरादों को समझता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान से संगठन में मजबूती के साथ नयी ऊर्जा का संचार हुआ है, जिससे कांग्रेस पार्टी सभी चुनावों में विजय प्राप्त करेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नें टीम के साथ ग्रामों में जनसम्पर्क किया। जिला उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य बी. लाल, जिला महासचिव सूरज बाजपेई, ब्लाक प्रभारीध्जिला सचिव जगदीश गुप्ता विक्की, कांग्रेस नेता दिनेश कुमार द्विवेदी, कांग्रेस नेता रमेश चन्द्र कोरी, कांग्रेस नेता चन्द्रपाल वर्मा, कांग्रेस सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर सन्तोष कुमार द्विवेदी नें भी बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में शिवाकांत मिश्रा, कामता प्रसाद, राजकरन वर्मा, बिन्दा प्रसाद, कमलेश प्रसाद मिश्र, केदार प्रसाद यादव, लखनलाल यादव, शिवकरन यादव, प्रदीप सिंह, दयाराम वर्मा, रणविजय सिंह, संजीव सिंह, छत्रपाल सिंह राजपूत, ललित सिंह राजपूत, आशीष पाण्डेय, रामनेवाज मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार कुशवाहा, बालकृष्ण मिश्र, रामनिजाज मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment