शिकायत के बावजूद समस्या का नहीं हुआ समाधान
धाता-फतेहपुर, शमशाद खान । क्षेत्र के शुकुलपुर बरम बाबा के पास से नहर से निकला रजबहा बेलाई गांव के तलवा में रावेंद्र सिंह पुत्र हरिश्चंद्र के खेत में जा कर समाप्त हो जाता है। जिससे रजबहे से सैकड़ांे बीघा खेतों में पानी भर जाता है। बेलाई, बेलावां, भदियापुर आदि गांवों के किसान परेशानी का सामना कर रहे हैं। रजबहा आगे न होने कारण खेतों में जलभराव होने की वजह से किसानों की फसल हर वर्ष बर्बाद होने की कगार में पहुंच जाती है। स्थिति ये है कि कभी-कभी गेहूं की बुआई तक नहीं कर पाते हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
![]() |
खेतों के आगे रजबहा न होने से भरे पानी का दृश्य। |
शुकुलपुर बरम बाबा के पास से निकला रजबहा जो बेलाई ताल के आसपास के खेतो मंे जाकर पहुंचता है। यह रजबहा किसान रावेंद्र सिंह के खेतो के आसपास समाप्त हो जाता है। जो भी रजबहे का पानी आता है वह इन सभी किसानों के खेतों में जा कर भर जाता है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र का सिंचाई का प्रमुख साधन नहर ही है लेकिन इस रजबहे के अन्तर्गत शुकुलपुर, सिहारी, बिरसूनपुर, भैदपुर, बेलाई, बेलावां करीब आधा दर्जन गांवों के लोग सिंचाई करते है। रजबहे के समाप्त होने से बेलाई बेलावां गांवों के किसान परेशान होते है। कुछ लोग तो बुआई ही नहीं कर पाते है। जो किसान बुआई कर लेते हैं वह अच्छी फसल उगा नही पाते। पानी भर जाने फसलें नष्ट हो जाती हैं। ऐसे में आगे रजबहा न बनने की वजह से नहर का पानी बेलाई ताल के खेतों में पानी भर जाता है। किसानों के लिए ये स्थिति परेशानी का सबब बनी हुई है। पानी भरने की वजह से किसान जमीन की बखराई नहीं कर पाते हैं। केवल धान की फसल ही उठा पाते हैं। क्योंकि धान की फसल के समय वंहा तक पानी ही नही पहुंचता है। इस समय रजबहे से पानी भरने की वजह से किसान सोनू देवी, प्रदीप सिंह, सुखराम, बासुदेव सिंह, रावेंद्र सिंह, देवराज, उदय राज, शिवराज, अनिल, संतोष सिंह, बुद्धीलाल आदि सैकड़ो़ किसान आगे रजबहा न बनने से परेशान हंै। उप जिलाधिकारी खागा प्रहलाद सिंह का कहना है कि किसानों से इस संबंध मे कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। नहर व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। इस सबंध में अधिशाषी अभियंता निचली गंगा नहर जेपी वर्मा का कहना है कि यह ग्राम समाज की भूमि तय करके रजबहा बनवाने का अधिकार प्रधान के पास है। हमारा काम नहर की सफाई व नहर में पानी छुड़वाना है। सूचना मिलने पर शीघ्र नहर का पानी बंद करवा दिया था।
No comments:
Post a Comment